भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में कांग्रेसियों ने दिया धरना
बांका: पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रखंड स्तरीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया. केंद्र सरकार द्वारा जन विरोधी भूमि अधिग्रहण बिल के विरुद्ध इसका आयोजन किया गया. पार्टी के एक शिष्ट मंडल द्वारा राष्ट्रपति, राज्यपाल को प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपा गया. सौंपे गये ज्ञापन […]
सौंपे गये ज्ञापन में राष्ट्रीय जन समस्या एवं स्थानीय समस्या के शीघ्र निष्पादन की मांग की गयी है. बीडीओ ने इस समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया. समस्याओं में बालू उठाव, किसान हित में शीघ्रता शीघ्र बंद करने, जनहित एवं विकास कार्य में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने, देवदा नहर प्रशाखा से किसानों को जलापूर्ति करने, शहर में बाइपास करने की व्यवस्था, शहर को स्वच्छ एवं अतिक्रमण मुक्त करने एवं अनियमित बिजली से परेशान उपभोक्ताओं को निजात दिलाने की मांग की गयी है.
इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सदस्यता प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो लोगों के सामने लोक लुभावन वादे किये थे उसको पूरा करने में असमर्थ हो रही है. इसी मौके पर बोलते हुए कांग्रेसी नेता सह अमरपुर के कांग्रेस प्रत्याशी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि नरेंद्र मादी ने कई वादे किये थे. आम लोगों के बैंक खाते में 15 लाख रुपये तक पहुंचाने की बात कहीं थी लेकिन सरकार बने अब नौ महीने होने जा रहे हैं फिर भी एक भी आदमी के बैंक खाते में एक भी रुपया नहीं आया है. इस मौके पर पर्यवेक्षक शशि कांत तिवारी, धरना प्रभारी सुनैना झा, प्रदेश प्रतिनिधि महेश कुमारी मिश्र, महेश्वरी यादव, दिवाकर यादव, आशुतोष कुमार सिंह, सुबोध कुमार मिश्र, सरस्तवी देवी, अजय सिंह, राघवेंद्र सिंह, संजय झा, कमला कांत झा, सीताराम राय, भरत दास, अमपी दास, बबलू झा, मुन्नी कुमारी, जितेंद्र कापरी, प्रदीप यादव, श्यामानंद झा, जय प्रकाश यादव सहित दर्जनों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे.
इस मौके पर कांगेस जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, अमरपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राकेश कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष डा. मंजुर अहमद, जिला प्रवक्ता अजय कुमार सिंह, जिला कार्यालय सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह, जिला इंटक युवा अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष कृष्ण कांत झा, पूर्व अध्यक्ष राम स्वरूप मंडल, प्रखंड इंटक युवा अध्यक्ष पंकज कुमार, मुखिया विभूति सिंह, प्रभाकर सिंह, सदस्यता कुमारी, भानु शंकर सिंह, राजेश कुमार सिंह, वेदानंद बाबुल, मन्नु सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
फुल्लीडुमर प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर प्रखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया. धरना का मुख्य उद्देश्य वर्तमान भारत सरकार के मुखिया द्वारा भूमि सुधार कानून में सुधार को लेकर प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्ड वितरण, बिजली की समुचित व्यवस्था हो. इस मौके पर राकेश कुमार मेहता, मथुरा प्रसाद सिंह, कामेश्वर साह, संजय यादव, दीपक मिश्र , खुशबू देवी, सीता देवी सतलेद्र मंडल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










