पूर्व मंत्री ने चलाया सदस्यता अभियान

Updated:
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने सुनी लोगों की समस्याएं फोटो : 23 बांका 14 विधायक राम नारायण मंडल.प्रतिनिधि, बांका स्थानीय विधायक सह पूर्व पशुपालन मंत्री राम नारायण मंडल के नेतृत्व में सोमवार को कई स्थानों पर सदस्यता अभियान चलाया गया. सदस्यता अभियान की शुरुआत स्थानीय जगतपुर मुहल्ले से की गयी. जहां तीन स्थानों पर सदस्यता अभियान चलाया […]

विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने सुनी लोगों की समस्याएं फोटो : 23 बांका 14 विधायक राम नारायण मंडल.प्रतिनिधि, बांका स्थानीय विधायक सह पूर्व पशुपालन मंत्री राम नारायण मंडल के नेतृत्व में सोमवार को कई स्थानों पर सदस्यता अभियान चलाया गया. सदस्यता अभियान की शुरुआत स्थानीय जगतपुर मुहल्ले से की गयी. जहां तीन स्थानों पर सदस्यता अभियान चलाया गया. इसके बाद बांका प्रखंड के कई गांव में सदस्यता अभियान चलाया गया. इस मौके पर उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सूना. समस्या सुनाते हुए लोगों ने कहा कि सड़क की स्थिति खराब हो गयी है. शिक्षा के नाम पर मजाक हो रहा है. लोगों की समस्या को सुन कर विधायक ने मौके से अधिकारियों को फोन कर जल्द से जल्द समस्या के समाधान के आदेश दिये. इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री लगातार बढि़या काम कर रहे है. जिसकी वजह से पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में गिरावट आयी है. साथ ही विदेशों में भारत का नाम हुआ है. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी कई सबाल किये और जनता को पार्टी और प्रधानमंत्री की बातों को जनता के सामने रखने की बात कहीं. इस मौके पर अजय दास, मुकेश सिन्हा, सुनील चटर्जी, महेश गुप्ता, सत्य नारायण पंजियारा, विकास मंडल सहित दर्जनों कार्यकर्ता उनके साथ थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन