किसान विरोधी है केंद्र सरकार की नीति
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया एक दिवसीय धरना.प्रतिनिधि, धोरैया केंद्र सरकार द्वारा पारित भूमि अधिग्रहण अध्यादेश 2014 का विरोध करते हुए धोरैया के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय परिसर में सोमवार को एक दिवसीय धरना दिया. धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आलमगीर अंसारी ने की. धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा […]
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया एक दिवसीय धरना.प्रतिनिधि, धोरैया केंद्र सरकार द्वारा पारित भूमि अधिग्रहण अध्यादेश 2014 का विरोध करते हुए धोरैया के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय परिसर में सोमवार को एक दिवसीय धरना दिया. धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आलमगीर अंसारी ने की. धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार का यह अध्यादेश देश के किसानों के साथ दिखावा व छलावा है. गरीबों, किसानों व दलितों के साथ केंद्र सरकार खिलवाड़ कर रही है. धरना प्रदर्शन में सिंचाई सुविधा को लेकर हिरंबी बांध की मरम्मती करने, बिजली से वंचित गांवों को जोड़ने, क्रय केंद्र में व्याप्त धांधली को बंद कर किसानों का धान लेने, बैंकों द्वारा लोन मुहैया कराने, एपीएल बीपीएल विसंगति दूर करने, कन्या विवाह पर पारिवारिक लाभ की राशि देने, रणगांव पंचायत के लाभुकों के बीच खाद्य सुरक्षा योजना लागू करने सहित रणगांव में पूल निर्माण किये जाने संबंधी ज्ञापन बीडीओ के माध्यम से राज्यपाल व राष्ट्रपति को सौंपा. मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता जलधर सिंह, मदन मेहरा, भवेश सिंह, इदरीश अंसारी, हाजी सलीम, गोपाल सिंह, सदाकत अंसारी, तेजनारायण मुर्मु, मो. इलियास, देवनारायण शर्मा, फिरोजा खातून सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










