भवन निर्माण में अनियमितता, प्रदर्शन
तत्कालीन सासंद के कोष से हो रहा है निर्माण बिना रिंग के ही खड़ा कर दिया गया पिलरथर्ड क्लास ईंट व कम एमएम का छड़ देने से आक्रोशित हैं ग्रामीणफोटो नंबर 20 बांका 10 : हंगामा करते लोग प्रतिनिधि, धोरैयाप्रखंड के घसिया पंचायत के मंदार डेरू गांव में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत बनने […]
तत्कालीन सासंद के कोष से हो रहा है निर्माण बिना रिंग के ही खड़ा कर दिया गया पिलरथर्ड क्लास ईंट व कम एमएम का छड़ देने से आक्रोशित हैं ग्रामीणफोटो नंबर 20 बांका 10 : हंगामा करते लोग प्रतिनिधि, धोरैयाप्रखंड के घसिया पंचायत के मंदार डेरू गांव में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत बनने वाले सामुदायिक विवाह भवन के निर्माण में अनियमितता बरते जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है. शुक्रवार को घसिया व मंदार डेरू के ग्रामीणों ने भवन निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल किये जाने को लेकर प्रदर्शन करते हुए नाराजगी जतायी. 48 लाख 91 हजार की प्राक्कलित राशि से बनने वाले इस विवाह भवन के निर्माण में संवेदक द्वारा मानक का पालन नहीं किये जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है. अनुज कुमार, गुड्डु कुमार, रमण कुमार सिंह, सुजीत कुमार, पंकज कुमार सिंह, रूदेश्वरी यादव, महेंद्र दास, राजेश्वरी राय, हुरो रविदास सहित अन्य प्रदर्शनकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य प्रारंभ होने के समय से ही संवेदक द्वारा मानक की अनदेखी की जा रही है. इस संदर्भ में ग्रामीणों ने कई बार ठेकेदार व मुंशी से कार्य में सुधार लाने की अपील की, लेकिन इसे अनसुना कर दिया गया. भवन के पिलर में बिना रिंग दिये ही चार छड़ के सहारे ढलायी की गयी है. जांच में आये कनीय अभियंता ने भी पिलर को तोड़कर रिंग लगाने का निर्देश ग्रामीणों के समक्ष दिया था, लेकिन संवेदक ने पिलर को यूं ही छोड़ ढलाई शुरू कर दिया. ग्रामीणों ने ढलाई में लगने वाले छड़ व थर्ड क्लास के ईंट के उपयोग किये जाने पर भी नाराजगी जतायी. बुद्धिजीवियों समेत स्थानीय ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से निर्माण स्थल पर पहुंच भवन के गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










