क्रिकेट का फाइनल मैच का 24 को

Updated:
विज्ञापन

बांका. प्रखंड क्षेत्र के बिंडी गांव के समीप क्रिकेट मैदान में फाइनल मैच की तिथि निर्धारित कर ली गयी है. इस आशय कि जानकारी देते हुए खेल के आयोजनकर्ता गौरव कुमार ने बताया कि फाइनल मैच में ब्रह्मदेव टीम करनाबै एवं गोलाहू टीम के बीच 24 फरवरी को खेला जायेगा. उन्होंने बताया कि इस मौके […]

विज्ञापन

बांका. प्रखंड क्षेत्र के बिंडी गांव के समीप क्रिकेट मैदान में फाइनल मैच की तिथि निर्धारित कर ली गयी है. इस आशय कि जानकारी देते हुए खेल के आयोजनकर्ता गौरव कुमार ने बताया कि फाइनल मैच में ब्रह्मदेव टीम करनाबै एवं गोलाहू टीम के बीच 24 फरवरी को खेला जायेगा. उन्होंने बताया कि इस मौके पर स्थानीय नेता उपस्थित रहेंगे जिनके द्वारा विजेता टीम के बीच पुरस्कार वितरण किया जायेगा.अनियमितता को लेकर विक्रेता पर मामला दर्ज प्रतिनिधि, कटोरियाप्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बसमत्ता पंचायत के नीलकुंज गांव के जनवितरण प्रणाली विक्रेता पंचानंद तुरी के विरुद्ध कटोरिया थाना में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मनोज कुमार ने मामला दर्ज कराया गया है. मालूम हो कि अनुमंडल पदाधिकारी शिव कुमार पंडित के निर्देश पर जनवितरण प्रणाली की दुकान को जांच करने का निर्देश दिया गया था. संबंध में आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि पदाधिकारी के निर्देश पर उक्त विक्रेता की दुकान को 16 फरवरी को कटोरिया बीडीओ राम पुकार यादव एवं आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया, जिसमें जनवितरण प्रणाली की दुकान में काफी अनियमितता मिली थी. इसकी रिपोर्ट जिला पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी को दी गयी थी, जिसके बाद कटोरिया थाना में शुक्रवार को मामला दर्ज कराया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन