ट्रैक्टर पलटने से एक मजदूर की मौत, तीन घायल
प्रतिनिधि, बांकाथाना क्षेत्र के शिव प्वांट नहर के समीप शुक्रवार को ट्रैक्टर पलटने से एक मजदूर की मौत हो गयी. सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार एक ट्रैक्टर पर करीब आधा दर्जन मजदूर सवार थे, जो कझिया गांव से बांका की ओर आ रहे थे. इसी दौरान शिव प्वांइट नहर के समीप ट्रैक्टर असंतुलित हो […]
प्रतिनिधि, बांकाथाना क्षेत्र के शिव प्वांट नहर के समीप शुक्रवार को ट्रैक्टर पलटने से एक मजदूर की मौत हो गयी. सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार एक ट्रैक्टर पर करीब आधा दर्जन मजदूर सवार थे, जो कझिया गांव से बांका की ओर आ रहे थे. इसी दौरान शिव प्वांइट नहर के समीप ट्रैक्टर असंतुलित हो कर नहर में पलट गया. ट्रैक्टर पर सवार एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गयी एवं तीन मजदूरों के गंभीर रूप से जख्मी होने की सूचना मिली है. घटना की सूचना मिलते ही गाड़ी मालिक घटनास्थल पर पहुंच कर सभी घायलों को इलाज के लिए किसी प्राइवेट क्लिनिक ले गये. घटना की सूचना टाउन थाना को मिलते ही एसआइ एनके सिंह घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर नहर में पलट गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










