विषाक्त चाट खाने से 300 लोग बीमार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
धोरैया: बुधवार की देर शाम धोरैया के लौंगाय पंचायत के बेली गांव में शिवरात्रि के मौके पर लगने वाले मेले में विषाक्त चाट व गुपचुप खाने से करीब तीन सौ लोग बीमार हो गये. गुरुवार को धोरैया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में करीब चार दर्जन डायरिया व बुखार से आक्रांत मरीजों का इलाज प्रारंभ हुआ. बीमारी […]
विज्ञापन
धोरैया: बुधवार की देर शाम धोरैया के लौंगाय पंचायत के बेली गांव में शिवरात्रि के मौके पर लगने वाले मेले में विषाक्त चाट व गुपचुप खाने से करीब तीन सौ लोग बीमार हो गये.
गुरुवार को धोरैया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में करीब चार दर्जन डायरिया व बुखार से आक्रांत मरीजों का इलाज प्रारंभ हुआ. बीमारी की चपेट में आने वालों में पटवा, लौंगाय, जाखा समेत दर्जन भर के गांवों के लोग शामिल हैं. कई पीड़ित पटवा, श्रीपाथर, पुनसिया व भागलपुर जाकर अपना इलाज करा रहे हैं.
डायरिया की चपेट में आने से लोग काफी भयाक्रांत हैं. इधर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनय कुमार ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










