प्रत्येक वार्ड को मिलेंगे डेढ़ लाख
बीआरजीएफ व मुद्रांक शुल्क योजना के तहत मिलेंगे रुपयेअतिरिक्त मुद्रांक शुल्क योजना से नगर पंचायत विकास के लिए आवंटित हैं 40 लाख फोटो 13 बांका 33, 34 : बैठक को संबोधित करते कार्यपालक पदाधिकारी व उपस्थित वार्ड सदस्य. प्रतिनिधि, बांकाशहर के चंद्रशेखर सिंह नगर भवन में वार्ड पार्षद की समीक्षा बैठक शुक्रवार को आयोजित की […]
बीआरजीएफ व मुद्रांक शुल्क योजना के तहत मिलेंगे रुपयेअतिरिक्त मुद्रांक शुल्क योजना से नगर पंचायत विकास के लिए आवंटित हैं 40 लाख फोटो 13 बांका 33, 34 : बैठक को संबोधित करते कार्यपालक पदाधिकारी व उपस्थित वार्ड सदस्य. प्रतिनिधि, बांकाशहर के चंद्रशेखर सिंह नगर भवन में वार्ड पार्षद की समीक्षा बैठक शुक्रवार को आयोजित की गयी. अध्यक्षता कार्यपालक पदाधिकारी आलोक कुमार ने की. समीक्षा के दौरान सभी वाडार्ें में किये गये विकास कार्य पर चर्चा की गयी. श्री कुमार ने कहा कि बीआरजीएफ योजना से 11 लाख रुपये एवं अतिरिक्त मुद्रांक शुल्क योजना से 40 लाख रुपये नगर विकास के लिए आवंटित किया गया है. बीआरजीएफ योजना से मिली राशि से प्रत्येक वार्ड में लगभग 50 हजार रुपये एवं मुद्रांक शुल्क योजना से प्रत्येक वार्ड में 1.5 लाख रुपये से विकास कार्य कराया जाना है. इसे जिलाधिकारी के पास काउंटर साइन के लिए भेजा गया है. स्वीकृति मिलने पर वार्ड में विकास कार्य किया जायेगा. इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष इंदू देवी, उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, वार्ड पार्षद अनिल चौधरी, ओम प्रकाश मंडल, मुन्नी देवी, सुजीत कुमार घोष, असद अंसारी, रूपेश कुमार, कृष्णानंद रजक, सीता देवी, माधुरी सिंह, निशा रानी, प्रीति वाला, सुलोचना देवी सहित सभी वार्ड पार्षद उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










