सही जगह पर बने आंगनबाड़ी केंद्र

Updated:
विज्ञापन

फुल्लीडुमर. प्रखंड क्षेत्र के राता पंचायत के पुरानी राता निवासी शशि सिंह ने बीडीओ दुनिया लाल यादव को आवेदन देकर आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण चिन्हित स्थान छोड़ कर अन्यत्र जगह पर निर्माण कराये जाने की शिकायत की है. आवेदन में कहा है कि पुरानी राता के वार्ड नंबर 6 में आंगनबाड़ी केंद्र का भवन बिहार […]

विज्ञापन

फुल्लीडुमर. प्रखंड क्षेत्र के राता पंचायत के पुरानी राता निवासी शशि सिंह ने बीडीओ दुनिया लाल यादव को आवेदन देकर आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण चिन्हित स्थान छोड़ कर अन्यत्र जगह पर निर्माण कराये जाने की शिकायत की है. आवेदन में कहा है कि पुरानी राता के वार्ड नंबर 6 में आंगनबाड़ी केंद्र का भवन बिहार सरकार के जमीन पर बनना है इसके लिए हल्का कर्मचारी द्वारा स्थल निरीक्षण कर अंचलाधिकारी को प्रतिवेदन सौंपा है. बावजूद इसके मुखिया एवं वार्ड सदस्य की मिली भगत से भवन निर्माण कार्य नदी के किनारे अन्यत्र जगह पर बनवाने का प्रयास किया जा रहा है. इसका विरोध सरपंच सहित ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है. केंद्र की सेविका एवं सहायिका ने भी इसका विरोध किया है. मालूम हो कि मुखिया एवं वार्ड सदस्य की मिली भगत से भवन निर्माण कार्य कराये जाने की भूमि वार्ड सदस्य लड्डू सिंह रमानी के दखल में है. इस कारण ही उक्त जमीन पर भवन निर्माण कराये जाने पर बल दिया जा रहा है जो निर्धारित की गयी भू-निरीक्षण के बिल्कुल विपरीत है. अगर चयनित स्थान को छोड़ कर नदी किनारे भवन निर्माण कराया जाता है तो केंद्र तक बच्चों को पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा. बरसात के मौसम में बच्चे का पहुंचना मुश्किल हो जायेगा. इस संबंध में बीडीओ ने बताया कि केंद्र का भवन वहीं बनेगा जो स्थान निर्धारित की गयी है. इसके लिए जांच कर आदेश निर्गत कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन