वन प्रमंडल पदाधिकारी को दी भावभीनी विदाई

Updated:
विज्ञापन

फोटो 13 बीएएन 62 : विदाई समारोह में शामिल अधिकारी. प्रतिनिधि, कटोरिया कटोरिया स्थित वन परिसर के निरीक्षण भवन में शुक्रवार को बांका के वन प्रमंडल पदाधिकारी एसके शामी को विदाई दी गयी. विदाई समारोह के मौके पर विभागीय पदाधिकारियों सहित वन कर्मियों ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. इस मौके पर उनके साढ़े तीन […]

विज्ञापन

फोटो 13 बीएएन 62 : विदाई समारोह में शामिल अधिकारी. प्रतिनिधि, कटोरिया कटोरिया स्थित वन परिसर के निरीक्षण भवन में शुक्रवार को बांका के वन प्रमंडल पदाधिकारी एसके शामी को विदाई दी गयी. विदाई समारोह के मौके पर विभागीय पदाधिकारियों सहित वन कर्मियों ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. इस मौके पर उनके साढ़े तीन वर्ष के अच्छे कार्यकाल से अधीनस्थ पदाधिकारियों व कर्मियों की आंखें भर आयी. सभी ने भावुक दिल से उन्हें और सफलता के शिखर पर पहुंचने की कामना की. हालांकि इस भावुक क्षण में पदाधिकारियों व कर्मियों का स्नेह देख कर वे खुद द्रवित हो उठे और अपने आप को संभालते हुए अपने सहयोगियों को आगे भी प्रेरणा देते रहने की बात कही. ज्ञात हो कि इनका तबादला बांका से सासाराम हो गया है जबकि इनके स्थान पर बेतिया से आये सत्यजीत कुमार ने अपना पदभार संभाल लिया है. विदाई समारोह के मौके पर क्षेत्रीय वन संरक्षण पदाधिकारी एके पाण्डेय भागलपुर, जेपी गुप्ता वन संरक्षण पदाधिकारी भागलपुर, प्रभाकर झा सहायक वन संरक्षण पदाधिकारी बांका, रेंजर सुनील शरण कटोरिया एवं उदय शंकर बांका, वन परिसर अनिल कुमार कटोरिया, मनीकान्त झा, राजेश कुमार, सत्तन ठाकुर सहित वन कर्मी चंद्र भूषण सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन