काम में नहीं बरतें कोताही : डीडीसी

Updated:
विज्ञापन

समन्वय समिति की बैठक में डीडीसी ने दिये कई निर्देशफोटो: 13 बांका-8 – जिला समन्वय समिति की बैठक को संबोधित करते डीडीसी व अन्य.प्रतिनिधि, बांका जिला समन्वयक समिति की समीक्षा बैठक डीडीसी सभागार में शुक्रवार को आयोजित की गयी. इसमें वित्तीय वर्ष 2014-15 के संबंध में सभी विभागों की समीक्षा की गयी. इस दौरान डीडीसी […]

विज्ञापन

समन्वय समिति की बैठक में डीडीसी ने दिये कई निर्देशफोटो: 13 बांका-8 – जिला समन्वय समिति की बैठक को संबोधित करते डीडीसी व अन्य.प्रतिनिधि, बांका जिला समन्वयक समिति की समीक्षा बैठक डीडीसी सभागार में शुक्रवार को आयोजित की गयी. इसमें वित्तीय वर्ष 2014-15 के संबंध में सभी विभागों की समीक्षा की गयी. इस दौरान डीडीसी प्रदीप कुमार द्वारा संबंधित कर्मी को उपयोगिता प्रमाण पत्र विभाग वार स्पष्ट करने का दिशा निर्देश दिया. उन्होंने लक्ष्य के अनुरुप ससमय कार्य को हर कीमत पर पूर्ण करने की भी बात कही. समीक्षा के दौरान कहा कि पूर्व बैठक के बाद से अब तक की रिपोर्ट स्पष्ट कर रहा है कि अभी भी लक्ष्य से कुछ विभाग दूर है. कार्य संपादन में किसी भी प्रकार की कोई कोताही बरदाश्त नहीं की जायेगी. इंदिरा आवास योजना, बीआरजीएफ, 13वीं वित्त आयोग, चतुर्थ राज्य वित्त आयोग योजना, सामाजिक सुरक्षा योजना, कल्याण विभाग सहित अन्य की समीक्षा की गयी. बीडीओ को संबोधित करते हुए कहा कि लाभुकों को वितरित की गयी इंदिरा आवास राशि का कहां तक उपयोग हो रहा है इसका रिपोर्ट प्रस्तुत करें. समीक्षा के दौरान श्री कुमार ने सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी को सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के मद में आवंटित राशि को योजनापूर्ण करते हुए खर्च करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत आवंटित राशि को लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत खर्च करें. साथ ही सभी विभागों द्वारा खर्च की गयी राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र जिला को प्रस्तुत करें. इस मौके पर आइसीडीएस प्रभारी डीपी शाही, भूअर्जन पदाधिकारी रामशंकर कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी डॉ सत्यकाम, सभी प्रखंड के बीडीओ, सीडीपीओ व प्रभारी पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन