लाभुकों को जल्द मिलेगा पेंशन

Updated:
विज्ञापन

बांका. प्रखंड क्षेत्र के पंचायतों में लाभुकों के बीच विभिन्न प्रकार के पेंशन मद की राशि का वितरण किया जायेगा. इस आशय की जानकारी देते हुए बीडीओ विजय कुमार ने बताया कि पेंशन वितरण की तिथि 14 फरवरी से निर्धारित की गयी थी जिसे बढ़ा कर अब 20 फरवरी से 14 मार्च कर दिया गया […]

विज्ञापन

बांका. प्रखंड क्षेत्र के पंचायतों में लाभुकों के बीच विभिन्न प्रकार के पेंशन मद की राशि का वितरण किया जायेगा. इस आशय की जानकारी देते हुए बीडीओ विजय कुमार ने बताया कि पेंशन वितरण की तिथि 14 फरवरी से निर्धारित की गयी थी जिसे बढ़ा कर अब 20 फरवरी से 14 मार्च कर दिया गया है. इसमें लक्ष्मीबाई, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, नि:शक्तता पेंशन के लाभुकों के बीच राशि का वितरण किया जायेगा. वितरण स्थल पूरी तरह से कैमरे की नजर में होंगे. उन्होंने आगे बताया कि इस बार पांच महीने का पेंशन लाभुकों को एक साथ दिया जायेगा. लोगों को बिचौलियों के झांसे में न आने की बात कही गयी. पेंशन वितरण संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित कर्मियों को प्रेषित कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन