160 छात्राओं को मिली पोशाक राशि

Updated:
विज्ञापन

शंभुगंज. प्रखंड क्षेत्र के अयोध्या कमला उच्च विद्यालय पड़रिया में शुक्रवार को विद्यालय के 160 छात्राओं के बीच पोशाक राशि का वितरण किया गया. राशि का वितरण पंचायत के मुखिया शंकर मंडल के हाथों प्रत्येक छात्रा एक हजार रुपया दिया गया. इस मौके पर पूर्व मुखिया ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार, […]

विज्ञापन

शंभुगंज. प्रखंड क्षेत्र के अयोध्या कमला उच्च विद्यालय पड़रिया में शुक्रवार को विद्यालय के 160 छात्राओं के बीच पोशाक राशि का वितरण किया गया. राशि का वितरण पंचायत के मुखिया शंकर मंडल के हाथों प्रत्येक छात्रा एक हजार रुपया दिया गया. इस मौके पर पूर्व मुखिया ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार, शिक्षक असीम चौधरी, निरंजन कुमार, मो इजहार आलम, राजेश कुमार, ग्रामीण राम बहादुर सिंह, रूपेश कुमार सहित छात्रा एवं इनके अभिभावक थे. भाजपा का सदस्यता अभियान शंभुगंज. भाजपा नेता सह भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य रमन सिंह ने शुक्रवार को दर्जनों कार्यकर्ता के साथ क्षेत्र के चमेलीचक, खानगाह, कसबा, मोहनपुर, किरणपुर, महिसौंधा, जोगनी सहित अन्य गांवों में दौरा कर सदस्यता अभियान चलाया. इन्होंने सैकड़ों लोगों को मोबाइल पर भाजपा पार्टी का सदस्य भी बनाया. इस मौके पर मंडल महामंत्री प्रभाकर सिंह, युवा मोरचा प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार निराला, पूर्व मुखिया मो मोकीम, मो नाबिद हुसैन, नीतेश सिंह, सुभाष यादव, चिंकु सिंह आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन