बालू के गड्ढे में फेंका मिला नवजात
बांका: शहर के भयहरण स्थान के समीप चांदन नदी के पास गुरुवार को एक नवजात शिशु मिला. शहर के कई मुहल्लों के बच्चे प्रतिदिन खेलने लिए शाम में नदी की ओर जाते हैं. प्रतिदिन की तरह गुरुवार को भी करीब एक दर्जन से अधिक बच्चे नदी के पास खेल रहे थे. इसी दौरान वहां बच्चे […]
इसके बाद कुछ बच्चों की नजर बालू के गड्ढे में रोते हुए नवजात शिशु पर पड़ी. इसके बाद खेल रहे बच्चों ने नवजात शिशु को उठाया और थाने लेकर पहुंच गये. पुलिस नवजात शिशु को लेकर सदर अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सक ने अपनी निगरानी में नवजात को रखा है.
इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि तीन चार बच्चे नवजात शिशु को लेकर थाने आये थे. एक से दो दिन पूर्व का नवजात लग रहा है. किसी ने शिशु को कपड़े में लपेट कर चांदन नदी के पास बालू के गड्ढे में रख दिया था. बच्चे को अभी सदर अस्पताल में रखा गया है. भागलपुर स्थित हेल्थ केयर को इसकी सूचना दे दी गयी है. थानाध्यक्ष ने शिशु को लेकर पहुंचे बच्चों के इस मानवीय कदम की सराहना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










