भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान

Updated:
विज्ञापन

फोटो : 12 बांका 17 : बैठक करते भाजपा कार्यकर्ता रजौन. प्रखंड के कुटिया परिसर में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. जिसमें सदस्यता अभियान को जोर शोर से चलाने का निर्णय लिया गया. मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, प्रदेश क्रीड़ा मंच के महामंत्री मनोज यादव, प्रदेश मंत्री सह बांका जिला प्रभारी […]

विज्ञापन

फोटो : 12 बांका 17 : बैठक करते भाजपा कार्यकर्ता रजौन. प्रखंड के कुटिया परिसर में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. जिसमें सदस्यता अभियान को जोर शोर से चलाने का निर्णय लिया गया. मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, प्रदेश क्रीड़ा मंच के महामंत्री मनोज यादव, प्रदेश मंत्री सह बांका जिला प्रभारी बिंदू मिश्रा, महेश्वरी यादव, महेश गुप्ता, महादलित मंच के क्षेत्रीय प्रभारी श्रीकांत रजक, मंडल महामंत्री सह सदस्यता प्रभारी प्रभाष केसरी, विजय प्रसाद साह, मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर यादव, बासुकी नाथ सिंह, अशोक पासवान, वरिष्ठ भाजपा नेता श्यामफुल यादव, बबलेश केसरी, मुन्ना केसरी, बासुकी सिंह राठौर, प्रीतम सिंह, रामेश्वर साह आदि उपस्थित थे. डीलर पर प्राथमिकी दर्ज रजौन. तिलकपुर पंचायत के खिरजान गांव के जनवितरण प्रणाली के विक्रेता राजेंद्र दास के विरुद्घ अंत्योदय योजना का आनाज बेच दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में रजौन के एमओ ने थाने में प्रथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में एमओ धनुषधर झा ने कहा है कि अनुमंडलाधिकारी के निर्देश पर 10 फरवरी को उक्त डीलर के भंडार पंजी व वितरण पंजी की जांच की गयी. जिसमें 71 क्विंटल 27 किलोग्राम गेहूं व चावल में 57 क्विंटल 67 किलो कम पाया गया. इसके बाद अनाज को कालाबाजारी में बेच दिये जाने का मामला प्रतित हुआ. मामले के अनुसंधान कर्ता राजवर्धन कुमार ने बताया कि अनुसंधान जारी है. डीलर का कहना है कि एक साजिश के तहत उन्हें फंसाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन