30 महिलाओं का बंध्याकरण

Updated:
विज्ञापन

कटोरिया. कटोरिया रेफरल अस्पताल में बुधवार को शिविर लगा कर 30 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया. चिकित्सक दल का नेतृत्व डॉ दीपक भगत ने किया. शिविर को सफल बनाने में चिकित्सा प्रभारी डॉ योगेंद्र मंडल, डॉ एसडी मंडल, डॉ विनोद कुमार स्वास्थ्य कर्मी उदय वर्मा, जयप्रकाश सिंह परिचारिका उषा कुमारी, विद्घोतमा कुमारी, माला देवी, गोपी […]

विज्ञापन

कटोरिया. कटोरिया रेफरल अस्पताल में बुधवार को शिविर लगा कर 30 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया. चिकित्सक दल का नेतृत्व डॉ दीपक भगत ने किया. शिविर को सफल बनाने में चिकित्सा प्रभारी डॉ योगेंद्र मंडल, डॉ एसडी मंडल, डॉ विनोद कुमार स्वास्थ्य कर्मी उदय वर्मा, जयप्रकाश सिंह परिचारिका उषा कुमारी, विद्घोतमा कुमारी, माला देवी, गोपी दास, दिनेश यादव आदि उपस्थित थे. अग्निपीडि़त परिवारों को नहीं मिला सरकारी लाभ कटोरिया. कटोरिया अंतर्गत बड़वासनी पंचायत के बाघमारी गांव महादलित टोले में 9 फरवरी को अगलगी में पांच पीडि़त का घर जल गया था. उस परिवार को आज तक सरकारी सहायता नसीब नहीं हुआ है. पीडि़त परिजनों ने बताया कि आज तक सरकारी सुविधा तो दूर की बात है पीडि़तों की सुधि लेने के लिए प्रखंड मुख्यालय से अभी तक कोई पदाधिकारी या कर्मचारी नहीं पहुंचे हैं. पीडि़त परिजन अपने बच्चों के साथ दूसरे जगह शरण लिल हुए हैं जबकि मुखिया यशोदा देवी व पूर्व मुखिया प्रकाश यादव बुधवार को बाघमारी गांव पहुंच कर महादलित टोले मे पांच घरों में लगी आग के पीडि़त परिजनों से मिल कर सांत्वाना दिया एवं पीडि़त परिवार को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया. साथ ही प्रत्येक पीडि़त परिवार को अपनी निजी कोष से 50 -50 किलो चावल एवं एक- एक कंबल दिया. इस मौके पर त्रिभूवन मंडल, ओंकार यादव, मंटून मंडल, विनोद साह, शुकर मंडल, देवेन्द्र सिंह, विपीन विहारी सिंह, मनोज सिंह आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन