जमीन विवाद में भाभी ने देवर पर दर्ज करायी प्राथमिकी
धोरैया. घरेलू जमीन विवाद को लेकर थाना क्षेत्र के बारकोप डेरू गांव में देवर द्वारा अपनी भाभी के साथ मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत बारकोप डेरू निवासी आशा देवी पति स्व बबलू पोद्दार ने थाना में आवेदन देकर अपने देवर चंदन कुमार उर्फ छोटू व गब्बर पोद्दार दोनों पिता […]
धोरैया. घरेलू जमीन विवाद को लेकर थाना क्षेत्र के बारकोप डेरू गांव में देवर द्वारा अपनी भाभी के साथ मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत बारकोप डेरू निवासी आशा देवी पति स्व बबलू पोद्दार ने थाना में आवेदन देकर अपने देवर चंदन कुमार उर्फ छोटू व गब्बर पोद्दार दोनों पिता बैकुंठ पोद्दार, सोनी देवी, सीता देवी व कुंदन पोद्दार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.
कहा है कि गत 25 जनवरी की सुबह घर में काम कर रही थी. तभी आरोपीगण आये तथा गाली-गलौज करते हुये मारपीट करने लगे. दुकान का सारा सामान भी फेंक दिया. बीच्-बचाव करने आयी ननद नंदिनी देवी के साथ भी मारपीट की. थानाध्यक्ष राजेश कुमार मंडल ने बताया कि छानबीन जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










