बस पलटने से एक दर्जन यात्री घायल
बांका. थाना क्षेत्र के दौना मोड़ के समीप एक स्टार बस असंतुलित होकर पलट गया. इसमें सवार लगभग एक दर्जन यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गये. कुछ यात्री मामूली रूप से जख्मी हुए हैं. गंभीर रूप से घायल यात्री को स्थानीय लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल लाया गया. जहां सभी घायल यात्री के […]
बांका. थाना क्षेत्र के दौना मोड़ के समीप एक स्टार बस असंतुलित होकर पलट गया. इसमें सवार लगभग एक दर्जन यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गये. कुछ यात्री मामूली रूप से जख्मी हुए हैं. गंभीर रूप से घायल यात्री को स्थानीय लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल लाया गया. जहां सभी घायल यात्री के प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह ने बताया कि बस देवघर से बांका की ओर आ रहीं थी. इसी दौरान दौना मोड़ के समीप पलटी मार दिया जिसमें घायल सभी यात्री को इलाज के बाद घर भेज दिया गया. वहीं बस चालक गाड़ी छोड़ कर भाग निकला जिनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










