खेसर को प्रखंड बनाने की मांग

Updated:
विज्ञापन

-युवा क्लब की बैठक उठा मुद्दाप्रतिनिधि, फुल्लीडुमरप्रखंड क्षेत्र के खेसर बाजार स्थित बजरंगबली चौंक पर शुक्रवार को युवा क्लब ने एक बैठक आयोजित की. इसमें क्षेत्र के बड़े बुजुर्गों सहित कई पार्टी के लोग भी मौजूद थे. बैठक में खेसर को प्रखंड बनाने की मांग की गयी. जानकारी हो कि 1992 से खेसर को प्रखंड […]

विज्ञापन

-युवा क्लब की बैठक उठा मुद्दाप्रतिनिधि, फुल्लीडुमरप्रखंड क्षेत्र के खेसर बाजार स्थित बजरंगबली चौंक पर शुक्रवार को युवा क्लब ने एक बैठक आयोजित की. इसमें क्षेत्र के बड़े बुजुर्गों सहित कई पार्टी के लोग भी मौजूद थे. बैठक में खेसर को प्रखंड बनाने की मांग की गयी. जानकारी हो कि 1992 से खेसर को प्रखंड बनाने की मांग उठती रही है. बाद में फुल्लीडुमर प्रखंड बनने से खेसर के संचिका को ठंडी बस्ते में डाल दिया गया, लेकिन मांग का सिलसिला जारी रहा. प्रस्तावित खेसर प्रखंड का संचिका सचिवालय के ग्रामीण विभाग एवं कार्मिक विभाग के पास लंबित है. इस संबंध में सरकार के घोषणा के आधार पर पुन: फिर से फुल्लीडुमर, शंभुगंज व बेलहर प्रखंड से कटने वाली पंचायतों का सूची सरकार को प्राप्त करा दिया गया है. मौके पर सुधीर कुमार, स्थानीय कांग्रेस नेता योगेंद्र नारायण सिंह, राजेंद्र साह, अच्योतानंद सिंह, विनोद सिंह, अशोक भगत, बासुकी प्रसाद भगत, कुलदीप नारायण पंडित, सदानंद सिंह, जिला परिषद सदस्य राजेश कुमार सिंह, पप्पू सिंह, राजद नेता गोपाल प्रसाद सिंह, वार्ड सदस्य राम लगन भगत, अभिमन्यु शर्मा, साजन भगत, अमित कुमार भगत, पूर्व मुखिया सुधीर रजक, श्याम सुंदर सिंह बैठक में उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन