साली संग जीजा गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पंजवारा : थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव की लड़की रुचि कुमारी को अपने जीजा संग शादी रचाना महंगा पड़ा. रुचि कुमारी अपने प्रेमी तथा बाद में उसके पति बने जीजा सुनील साह क ो पंजवारा पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर बौंसी थाना के दलिया मुहल्ला से गिरफ्तार कर लिया. ज्ञात हो […]

विज्ञापन

पंजवारा : थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव की लड़की रुचि कुमारी को अपने जीजा संग शादी रचाना महंगा पड़ा. रुचि कुमारी अपने प्रेमी तथा बाद में उसके पति बने जीजा सुनील साह क ो पंजवारा पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर बौंसी थाना के दलिया मुहल्ला से गिरफ्तार कर लिया. ज्ञात हो कि सुनील कुमार साह का शादी सबलपुर गांव के शिवशंकर साह की बेटी जानकी कुमारी से चार वर्ष पूर्व हुई थी, लेकिन डेढ़ वर्ष पूर्व से वह साली रुचि कुमारी से शादी कर ली.

इस बीच सुनील साह को रुचि से एक पुत्री 15 दिन पूर्व हुई. इस मामले में रुचि की मां फु लीया देवी ने बांका कोर्ट में नालसी वाद दायर किया था. कोर्ट केके आदेश पर पंजवारा थाना में चार मार्च 2014 को कांड संख्या 58/14 के तहत जीजा पर नाबालिग लड़की की अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इसके बाद से दोनों फरार चल रहे थे. दोनों को थानाध्यक्ष राजक पुर कुशवाहा ने गिरफ्तार कर बांका भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन