कल से छह दिनों तक बंद रहेंगे बैंक
एटीएम भी हो सकते हैं बंद, कारोबार होंगे प्रभावितफोटो : 19 बांका 18 : बैंक की तस्वीर प्रतिनिधि, बांकाजो भी खरीदारी और पैसे की निकासी करनी हो तो आप मंगलवार को कर लें अन्यथा अब बैंक अगले मंगलवार को खुलेंगे. बैंक कर्मी अपनी मांगों को लेकर बुधवार से चार दिनों की हड़ताल पर हैं, जिसके […]
एटीएम भी हो सकते हैं बंद, कारोबार होंगे प्रभावितफोटो : 19 बांका 18 : बैंक की तस्वीर प्रतिनिधि, बांकाजो भी खरीदारी और पैसे की निकासी करनी हो तो आप मंगलवार को कर लें अन्यथा अब बैंक अगले मंगलवार को खुलेंगे. बैंक कर्मी अपनी मांगों को लेकर बुधवार से चार दिनों की हड़ताल पर हैं, जिसके बाद रविवार हो जायेगा. सोमवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर बैंक बंद रहेगा, जिसके बाद बैंक अगले मंगलवार को खुलेगा. हालांकि एटीएम को बंदी से बाहर रखा गया है. लेकिन बैंक अधिकारियों के हड़ताल पर चले जाने के बाद एटीएम में पैसा नहीं डाला जायेगा, जिस कारण एटीएम एक से दो दिनों में बंद हो सकता है. उधर, बैंककर्मियों का कहना है कि सरकार जितना ज्यादा काम उनसे लेती है उस हिसाब से वेतन नहीं देती है. सरकार से मात्र साढ़े 19 प्रतिशत वेतन वृद्धि की मांग की जा रही है, जबकि सरकार साढ़े बार प्रतिशत वेतन की वृद्धि करने को तैयार है. जब सरकार साढ़े बारह प्रतिशत वेतन की वृद्धि करने को तैयार है, तो उनको साढ़े 19 प्रतिशत वेतन वृद्धि करने में क्या परेशानी आ रही है. इस संबंध में एलडीएम प्रकाश पांडे का कहना है कि उनके पास चार दिनों की बंदी की सूचना आ गयी है, जिसके बाद रविवार और सोमवार को गणतंत्र दिवस है. एटीएम में पैसे नहीं रहने के कारण वह बंद हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










