बाराहाट: प्रखंड के मोतीहाट दुर्गा मंदिर परिसर में सोमवार को कांग्रेस पार्टी ने सदस्यता अभियान के लिये शिविर का आयोजन किया. शिविर की अध्यक्षता कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष नारायण सिंह के नेतृत्व में की गयी. श्री सिंह के मुताबिक पार्टी यह अभियान आने वाले दिनों में प्रखंड के सभी पंचायतों में बारी-बारी से चलायेगी.
इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विश्वानाथ चौधरी, इंटक के जिलाध्यक्ष विनय कापरी, पर्यवेक्षक सुरेश प्रसाद यादव, शंभु दयाल भगत, जिला पर्यवेक्षक सुनयना झा, सोना किस्कू, मोती लाल सिंह, त्रिभुवन पंडित, विपिन शर्मा, असगर अली, सुरेंद्र विंद, महेश साह, ओमप्रकाश गुप्ता, चंद्र किशोर सिंह, विश्वनाथ साह, सच्चिदानंद साह, उमेश प्रसाद साह, पर्यवेक्षक रफीक आलम सहित अन्य मौजूद थे.