दिल दिया है जान भी देंगे ऐ वतन तेरे लिये...

Updated:
विज्ञापन

फोटो 18 बांका : 12 गीत प्रस्तुत करते कला मंत्री विनय बिहारी. कला मंत्री के द्वारा प्रस्तुत किये गये गीत को सुन कर झूमने को मजबूर हुए दर्शक मंच पर उपस्थित मंत्री व अन्य पदाधिकारी भी उनके गीत को सुन कर प्रसन्न हुए प्रतिनिधि, बांका रविवार को मंदार मेला का समापन के लिए बौंसी पहुंचे […]

विज्ञापन

फोटो 18 बांका : 12 गीत प्रस्तुत करते कला मंत्री विनय बिहारी. कला मंत्री के द्वारा प्रस्तुत किये गये गीत को सुन कर झूमने को मजबूर हुए दर्शक मंच पर उपस्थित मंत्री व अन्य पदाधिकारी भी उनके गीत को सुन कर प्रसन्न हुए प्रतिनिधि, बांका रविवार को मंदार मेला का समापन के लिए बौंसी पहुंचे खेल व कला संस्कृति मंत्री विनय बिहारी ने गीत की प्रस्तुति कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. मालूम हो कि मेले में उपस्थित लोगों ने जब मंच पर विनय बिहारी के आने की सूचना सुनी तो मंच के समीप लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. कृषि मंत्री के साथ जब कला सांस्कृतिक मंत्री मंच पर उपस्थित हुए तो कलाकारों द्वारा स्वागत गीत खिल गया दिल चमन मन ही मन हम मगन, आप आये हमपे कृपा कर की, गीत गाकर उनका स्वागत किया गया. इसके बाद सभा को संबोधित करने के बाद मंत्री श्री बिहारी ने लोगों को अपना परिचय देते हुए गीत दिल दिया है जान भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए एवं माथे मांटी के टिकवा लगा मितवा बाकी अपना बिहार का जगा ल मितवा, गीत की प्रस्तुति कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. मेले में उपस्थित दर्शक ने उनके गीत को सुन खड़े होकर ताली बजा कर झूम रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन