विशेष टिकट जांच अभियान में पकड़े गये 280 यात्री, 1.60 लाख का वसूला जुर्माना
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन

पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए भागलपुर-मंदार हिल रेल खंड में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया.
विज्ञापन
मालदा मंडल में बिना टिकट यात्रा पर सख्ती
बौंसी. पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए भागलपुर-मंदार हिल रेल खंड में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया. शनिवार को यह अभियान मंडलीय रेल प्रबंधक, मालदा, मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में चलाया गया, जिसका उद्देश्य रेलवे राजस्व की सुरक्षा और अनुशासित यात्रा को बढ़ावा देना है. जांच के दौरान भागलपुर-हंसडीहा रेल खंड में धौनी एवं मंदार हिल स्टेशनों सहित अन्य स्टेशन पर सघन टिकट जांच की गयी. इस अभियान का नेतृत्व वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक, मालदा, कार्तिक सिंह ने किया, जो स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर जांच कार्य की निगरानी करते रहे. जांच अभियान के परिणाम स्वरूप अनियमित यात्रा के कुल 280 मामले पकड़े गये, जिनसे एक लाख 60 हजार 715 की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गयी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










