लोजपा नेत्री ने व्यक्त की संवेदना
अमरपुर. कटिहार के सड़क दुर्घटना में अमरपुर के भदरिया गांव के युवक की दयाशंकर पाठक की मौत सड़क दुर्घटना में होने की खबर सुन कर कर उनके पिता पंडित पारस मणि पाठक की भी हृदय गति रुक गयी. इसको लेकर बुधवार को लोजपा जिलाध्यक्ष बेबी यादव ने उनके घर पर जाकर उनके परिवार वालों सांत्वना […]
अमरपुर. कटिहार के सड़क दुर्घटना में अमरपुर के भदरिया गांव के युवक की दयाशंकर पाठक की मौत सड़क दुर्घटना में होने की खबर सुन कर कर उनके पिता पंडित पारस मणि पाठक की भी हृदय गति रुक गयी. इसको लेकर बुधवार को लोजपा जिलाध्यक्ष बेबी यादव ने उनके घर पर जाकर उनके परिवार वालों सांत्वना दी. साथ ही जिला प्रशासन से हर तरह के सरकारी लाभ देने की बात कही. उन्होंने कहा कि इस दु:ख की घड़ी में लोजपा परिवार आपके साथ है. इनके साथ में प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, सरपंच वरुण कुमार मधुकर, चंद्रिका कुमार, कर्पूरी ठाकुर, पंकज कुमार, ललन कुमार, राजेश पासवान सहित लोग शामिल थे. लगान वसूली शिविर अमरपुर. अंचल क्षेत्र के बल्लीकित्ता पंचायत में लगान वसूली का शिविर लगाया गया. दो दिनों के इस शिविर में 24 हजार रुपये के लगान राजस्व की वसूली की गयी. उक्त आशय की जानकारी सीआइ सतीश कुमार ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










