पोशाक राशि से वंचित छात्रों ने किया सड़क जाम
प्रतिनिधि, धोरैयाप्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय खगड़ा में मंगलवार को पोशाक राशि से वंचित छात्रों ने हंगामा मचाया. आक्रोशित छात्रों सहित अभिभावकों ने इसके विरोध में दोपहर बाद सन्हौला-धोरैया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. आक्रोशित छात्रों व अभिभावकों ने बताया कि विद्यालय प्रभारी मो मुख्तार आलम द्वारा मनमाने तरीके से राशि का वितरण किया […]
प्रतिनिधि, धोरैयाप्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय खगड़ा में मंगलवार को पोशाक राशि से वंचित छात्रों ने हंगामा मचाया. आक्रोशित छात्रों सहित अभिभावकों ने इसके विरोध में दोपहर बाद सन्हौला-धोरैया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. आक्रोशित छात्रों व अभिभावकों ने बताया कि विद्यालय प्रभारी मो मुख्तार आलम द्वारा मनमाने तरीके से राशि का वितरण किया जा रहा है. नियमित आने वाले बच्चे को इसका लाभ नहीं देकर प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे के बीच राशि का वितरण किया जा रहा है. बताया गया कि नामांकित 400 से अधिक बच्चे में से मात्र 260 को ही राशि मुहैया करायी जा रही है, जिसमें से राशि वितरण के प्रथम दिन गत सोमवार को 155 बच्चों को राशि दिया जा चुका है. विद्यालय प्रभारी के विरुद्ध छात्रों ने जम कर नारेबाजी भी की. इधर सड़क जाम की सूचना पर बीडीओ सोनियां ढनढानियां, बीइओ अशफाक आलम, थानाध्यक्ष राजेश कुमार मंडल, जाम किये गये स्थल पर पहुंचे तथा आक्रोशित बच्चों को समझा बुझाकर शांत करते हुए जाम समाप्त करवाया.कहते हैं बीइओप्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशफाक आलम ने बताया कि विद्यालय प्रधान से इस संदर्भ में जानकारी लिया जा रहा है. आगामी आठ जनवरी को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










