नहीं थम रहा जनवितरण दुकान में भ्रष्टाचार
फुल्लीडुमर. प्रखंड के सभी पंचायतों में जनवितरण प्रणाली में व्यापक भ्रष्टाचार से उपभोक्ता परेशान है. मामले प्रखंड के राजद नेता श्रीकांत राय, जिला उपाध्यक्ष राजद गोपाल सिंह, कांग्रेस नेता सदानंद सिंह, पंचायत समिति सदस्य श्याम कापरी, अनिरूद्ध भगत, अनिल राय ने बताया कि पूरे प्रखंड क्षेत्र में जनवितरण प्रणाली दुकानदारों द्वारा उपभोक्ता को निर्धारित सरकारी […]
फुल्लीडुमर. प्रखंड के सभी पंचायतों में जनवितरण प्रणाली में व्यापक भ्रष्टाचार से उपभोक्ता परेशान है. मामले प्रखंड के राजद नेता श्रीकांत राय, जिला उपाध्यक्ष राजद गोपाल सिंह, कांग्रेस नेता सदानंद सिंह, पंचायत समिति सदस्य श्याम कापरी, अनिरूद्ध भगत, अनिल राय ने बताया कि पूरे प्रखंड क्षेत्र में जनवितरण प्रणाली दुकानदारों द्वारा उपभोक्ता को निर्धारित सरकारी मूल्य पर अनाज मुहैया नहीं करायी जा रही है. निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत लेकर अनाज दिया जा रहा है. कहते हैं अधिकारी इस संबंध में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शिव नाथ प्रसाद ने बताया कि यह आरोप मनगढ़ंत है. भ्रष्टाचार का आरोप सरासर गलत है. 2. नहीं है अलाव की व्यवस्था फुल्लीडुमर. अंचल क्षेत्र के सभी पंचायत के दलित/ महादलित गांव के अलावा अन्य गांव के लोगों में आक्रोश व्याप्त है. डलवा मोड़ महादलित टोला के पूर्व वार्ड सदस्य छतीश मांझी, शंकर महोली, प्रसादी महोली वहीं राता गोरखडीह के महादलित मदन महोली, छट्ठू महोली, मसोमात बेबिया देवी, पुझार जाति टोला के वार्ड सदस्य त्रिवेणी पुझार, छट्ठू पुझार, टेढ़ू पुझार, भरत पुझार सहित अन्य ने बताया कि अंचल पदाधिकारी के द्वारा चौंक चौराहे पर बड़े लोगों के लिए अलाव की व्यवस्था मात्र एक दो रोज के लिए की गयी, लेकिन गरीब/ महादलित के गांव मोहल्ले में आज तक अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










