ऑटो पलटने से महिला जख्मी

Updated:
विज्ञापन

प्रतिनिधि, रजौनगुरुवार को यात्रियों से भरी एक ऑटो प्रखंड के भूसिया गांव के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस घटना में ऑटो पर सवार दो महिला सहित करीब आधे दर्जन लोग जख्मी हो गये. सभी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराये जाने के बाद तीन महिला भागलपुर रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार नव वर्ष […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रजौनगुरुवार को यात्रियों से भरी एक ऑटो प्रखंड के भूसिया गांव के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस घटना में ऑटो पर सवार दो महिला सहित करीब आधे दर्जन लोग जख्मी हो गये. सभी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराये जाने के बाद तीन महिला भागलपुर रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार नव वर्ष के मौके पर सभी ऑटो पर सवार होकर ज्येष्ठगौर नाथ मंदिर पूजा करने जा रहे थे. ऑटो चालक ने भूसिया से कठचातर जाने वाली सड़क मार्ग में भूसिया गांव के समीप एक मोड पर नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन पलट गया. जख्यिमों में मंगली देवी ग्राम कठचातर, लीली टीजा पति राजू हरिजन, बेबी झा, डरपा गांव के लालमोहन मंडल के नाम शामिल है. गंभीर रूप से जख्मी तीनों महिला को भागलपुर रेफर किया गया है.पर्यावरण रक्षा करने का लिया संकल्प फोटो : 1 बांका 15 : पौधरोपन करते डॉ रविपौधरोपन करते डॉ रविरंजन व बौसी के बीडीओ रजौन. पर्यावरण मित्र सह शिक्षक डॉ रवि रंजन ने नव वर्ष 2015 के स्वागत के मौके पर पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प लिया. इस मौके पर गुरुवार को मंदार पर्वत स्थित पापहरणी तालाब के किनारे पौधरोपन किया और लोगों को पर्यावरण के बारे में भी बताया. ़इस मौके बीडीओ अमर कुमार मिश्रा ने डॉ रविरंजन के द्वारा कार्यों का सहराया. मौके पर छाया सिंह, शंभु शरण सिंह, रोजी रानी, रीशु प्रिया, ओम, हरिओम, गौरव, मिथुन, रवि आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन