जांच की मांग को लेकर तीसरे दिन अनशन जारी

Updated:
विज्ञापन

फोटो 1 बांका 4 : अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता के साथ ग्रामीण शंभुगंज. प्रखंड क्षेत्र के गांधी मैदान कसबा में सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण कुमार झा व सतीश आनंद द्वारा किये गये धरना प्रदर्शन के बाद आमरण अनशन गुरुवार को तीसरे दिन जारी रहा. वहीं अनशनकारियों के समर्थन में ग्रामीणों द्वारा काला दिवस मनाया गया. […]

विज्ञापन

फोटो 1 बांका 4 : अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता के साथ ग्रामीण शंभुगंज. प्रखंड क्षेत्र के गांधी मैदान कसबा में सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण कुमार झा व सतीश आनंद द्वारा किये गये धरना प्रदर्शन के बाद आमरण अनशन गुरुवार को तीसरे दिन जारी रहा. वहीं अनशनकारियों के समर्थन में ग्रामीणों द्वारा काला दिवस मनाया गया. सभी ग्रामीणों ने सर पर काला पट्टी बांध कर अनशनकारियों को समर्थन किया. ग्रामीणों ने बताया कि प्रधानाध्यापक सुभाष सिंह व जिला प्रशासन का पुतला दहन किया जायेगा. ज्ञात हो कि अनूप देवी कन्या उच्च विद्यालय कसबा के प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय मद में खर्च किये गये राशि में अनियमितता की जांच को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा अनशन किया गया है. अनशनकारियों ने कहा कि जब तक जिला प्रशासन द्वारा विद्यालय में हुए अनियमितता की जांच नहीं करायी जायेगी तब तक आमरण अनशन जारी रहेगा. इस मौके पर ग्रामीण नितेश कुमार दास, मुकेश कुमार दास, निलेश झा, मो तलहा, आशुतोष सिन्हा, पितांबर झा, संतोष कुमार ठाकुर, गुड्डू यादव, सीता राम चौहान आदि मौजूद थे. वहीं समाचार प्रेषण तक अनशनकारियों से अनशन तोड़वाने के लिए एसडीएम शिव कुमार पंडित, एसडीपीओ शिव शंकर कुमार, बीडीओ राकेश कुमार, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी पवन कुमार सिंह धरना स्थल पर पहुंचे गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन