पुलिस ने बरामद की चोरी हुई मोटरसाइकिल
कटोरिया. थाना क्षेत्र के टिटहीवरण गांव से गत 27 नवंबर को चोरी हुई मोटरसाइकिल थानाध्यक्ष प्रवेश भारती ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर तिलवारी गांव से बरामद कर लिया. पुलिस द्वारा चोरी की घटना में शामिल एक चोर को भी गिरफ्तार किया गया है. छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष के साथ अनि मुरारी कुमार […]
कटोरिया. थाना क्षेत्र के टिटहीवरण गांव से गत 27 नवंबर को चोरी हुई मोटरसाइकिल थानाध्यक्ष प्रवेश भारती ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर तिलवारी गांव से बरामद कर लिया. पुलिस द्वारा चोरी की घटना में शामिल एक चोर को भी गिरफ्तार किया गया है. छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष के साथ अनि मुरारी कुमार व अनि सुरेंद्र कुमार सहित सैप के जवान थे. घटना की जानकारी देते हुए एसडीपीओ पीयूषकांत ने बताया कि 27 नवंबर को बांका थाना क्षेत्र के बलियामहरा गांव के भीम यादव टेंट का काम करने अपनी मोटरसाइकिल से टिटहीवरण गांव आया था. उसी क्रम में उसकी मोटरसाइकिल चोरों ने गायब कर दी. घटना के संबंध में भीम यादव द्वारा कटोरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया चोर राजेंद्र यादव डुमरिया गांव का रहने वाला है, जो तिलवारी गाँव में घर जमाई बन कर ससुराल में रह रहा था. उक्त चोर ने घटना में शामिल दो अन्य चोरों का नाम भी पुलिस को बताया है. पुलिस अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










