वन की सुरक्षा के लिए ग्रीन इंडिया चला रहे अभियान

Updated:
विज्ञापन

फोटो 30 बांका 31: ग्रामीणों को जागरूक करते ग्रीन इंडिया की टीम प्रतिनिधि, बांकाकेंद्र सरकार अधीनस्थ मल्टीनेशनल कंपनी जीआइसीआइए ने जिले के वन क्षेत्रों में ग्रीन इंडिया के तहत कार्य करना प्रारंभ कर दिया है. ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण, पेयजल के लिए चापाकल आदि आवश्यक सुविधाओं को मुहैया कराने के लिए गांव-गांव घूम कर […]

विज्ञापन

फोटो 30 बांका 31: ग्रामीणों को जागरूक करते ग्रीन इंडिया की टीम प्रतिनिधि, बांकाकेंद्र सरकार अधीनस्थ मल्टीनेशनल कंपनी जीआइसीआइए ने जिले के वन क्षेत्रों में ग्रीन इंडिया के तहत कार्य करना प्रारंभ कर दिया है. ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण, पेयजल के लिए चापाकल आदि आवश्यक सुविधाओं को मुहैया कराने के लिए गांव-गांव घूम कर ग्रामीणों से पूछताछ कर सुविधा मुहैया कराने का आश्वासन दिया जा रहा है. कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि गांव में ग्रामीणों के साथ जुड़ कर उनकी समस्या का निदान करने की योजना तैयार की जा रही है. साथ ही स्वरोजगार से जोड़ने के लिए भी लोगों को प्रशिक्षित किया जा रहा है. क्षेत्र के वनों की सुरक्षा हेतु वन समिति की सहायता के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है. इसमें लोगों से वनों को पशुओं का चारागाह नहीं बनाने कहा गया है. इनके पशुओं के चारा की व्यवस्था ग्रीन इंडिया करेंगी. जहां जंगल उजड़े हैं वहां वन लगाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है. वन समिति सदस्य उपेंद्र प्रसाद यादव व ढ़ोढ़री वन समिति सदस्य जीआइइएम के मनीष कुमार व मनीष त्यागी ने बताया कि फुल्लीडुमर के ढ़ोढ़री के गांवों में कार्यक्रम कर लोगों को समस्या से निजात व स्वरोजगार दिलाने का पूर्ण भरोसा दिया गया. भारत सरकार के अधीनस्थ जीआइसीआइए नोयडा द्वारा सभी कार्य कराये जायेंगे, ताकि यह वन क्षेत्र बना रहे साथ ही इस क्षेत्र के लोग स्वरोजगार से जुड़ कर आत्मनिर्भर हो सकें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन