ट्रक से घायल बच्ची की तीन माह बाद हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

बांका : ट्रक के धक्के से घायल चांदनी कुमारी (13 वर्ष) की अंतत: मौत हो गयी. मालूम हो कि बीते 26 सितंबर को बांका अलीगंज स्थित जामा मसजिद के पास संध्या 6:45 बजे ट्रक के धक्के से बच्ची का दायां पैर बूरी तरह से कुचला गया था. बच्ची घर का कुछ सामान खरीद कर साइकिल […]

विज्ञापन

बांका : ट्रक के धक्के से घायल चांदनी कुमारी (13 वर्ष) की अंतत: मौत हो गयी. मालूम हो कि बीते 26 सितंबर को बांका अलीगंज स्थित जामा मसजिद के पास संध्या 6:45 बजे ट्रक के धक्के से बच्ची का दायां पैर बूरी तरह से कुचला गया था.

बच्ची घर का कुछ सामान खरीद कर साइकिल पर सवार होकर अलीगंज स्थित अपने किराये के मकान की ओर जा रही थी. शिवाजी चौक की तरफ से नो इंट्री में जा रहे ट्रक ने बच्ची को कुचल दिया. घायल बच्ची को इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल लाया गया था, जहां से बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया. वहां के इलाज से बहुत ज्यादा फायदा नहीं हुआ उसके बावजूद वहां के चिकित्सकों द्वारा यह कह कर ढाई माह इलाज के बाद छह दिसंबर को वापस बांका भेज दिया कि बच्ची की हालत अब ठीक है. धीरे-धीरे इसमें सुधार हो जायेगा, लेकिन बांका आने के कुछ समय बाद से ही बच्ची दर्द से अक्सर तड़पते रहती थी.

बच्ची के पिता हाजु शर्मा ने बताया कि चार बच्चों में चांदनी सबसे बड़ी लड़की थी जो ललित गिरिश्वर मध्य विद्यालय की आठवीं क्लास की छात्र थी. वो पढ़ने में बहुत मेधावी थी. रविवार की सुबह करीब 6 बजे दर्द से बेचैन होने पर बच्ची को सदर अस्पताल बांका ले जाया गया. वहां के चिकित्सक द्वारा यह बताया गया कि पैर में इंफैक्शन हो गया है जिससे यह दर्द से बेचैन है. इसके बेहतर इलाज के लिए बांका से बाहर ले जाना होगा. बाहर ले जाने की तैयारी के क्रम में ही दर्द से कराहते हुए बच्ची की मौत हो गयी.

नहीं मिला मुआवजा

ट्रक के धक्के से घायल बच्ची के इलाज के लिए वाहन मालिक देवघर निवासी रवि नारायण खबाड़े द्वारा कोई मुआवजा नहीं दिया गया. इससे पीड़ित के परिजनों द्वारा बच्ची को कहीं प्राइवेट क्लिनिक में बेहतर इलाज के लिए नहीं ले जाया जा सका जिससे बच्ची की मौत हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन