समाज में फैली बुराइयों को दूर करती है शिक्षा
बांका :: उपस्थित मंत्री प्रतिनिधि, बाराहाट प्रखंड के हरिहर चौधरी उच्च विद्यालय बाराहाट में शनिवार को सामाजिक उत्सव कार्यक्र म मनाया गया. मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल बांका विधायक रामनारायण मंडल ने उत्सव की शुरुआत विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच मुख्य मंत्री साइकिल योजना की राशि दे कर की. विद्यालय परिसर में […]
बांका :: उपस्थित मंत्री प्रतिनिधि, बाराहाट प्रखंड के हरिहर चौधरी उच्च विद्यालय बाराहाट में शनिवार को सामाजिक उत्सव कार्यक्र म मनाया गया. मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल बांका विधायक रामनारायण मंडल ने उत्सव की शुरुआत विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच मुख्य मंत्री साइकिल योजना की राशि दे कर की.
विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं व स्थानीय लोगों से मुखातिब श्री मंडल ने कहा शिक्षा के बिना मानव प्राणी पशु के समान है. शिक्षा ही वो हथियार है जिसके बल पर समाज में व्याप्त अंध विश्वास और कुरीतियों को मिटाया जा सकता है. मौके पर उत्सव की शुरुआत करते हुए विधायक ने प्रति बच्चों को साइकिल के लिये कुल 25 सौ रुपये की राशि दी. मौके पर बीडीओ इरफान अकबर, पूर्व जिलाध्यक्ष रामानंद चौधरी, राजीव लोचन मिश्रा, हीरा मंडल, विद्यालय प्रभारी सीताराम दास, शंकर चौधरी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










