मानव तन देवताओं को भी दुर्लभ : शांतानंद

Updated:
विज्ञापन

फोटो है : फोटो संख्या 6 बीएएन 63 प्रवचन करते स्वामी शांतानंदप्रतिनिधि, कटोरिया ‘बड़े भाग मनुष्य तन पावा, सुर दुर्लभ सब ग्रन्थहिं गावा’़ चौरासी लाख योनियों में भटकने के बाद बड़े भाग्य से मनुष्य का शरीर मिलता है़ सभी ग्रंथों का कहना है कि मानव तन देवताओं को भी दुर्लभ है़ यह शरीर साधनों का […]

विज्ञापन

फोटो है : फोटो संख्या 6 बीएएन 63 प्रवचन करते स्वामी शांतानंदप्रतिनिधि, कटोरिया ‘बड़े भाग मनुष्य तन पावा, सुर दुर्लभ सब ग्रन्थहिं गावा’़ चौरासी लाख योनियों में भटकने के बाद बड़े भाग्य से मनुष्य का शरीर मिलता है़ सभी ग्रंथों का कहना है कि मानव तन देवताओं को भी दुर्लभ है़ यह शरीर साधनों का घर व मोक्ष का द्वार है़ उक्त बातें महर्षि मेंही आश्रम लक्ष्मीपुर मोड कालीगढ़ी घुटिया से पधारे स्वामी शांतानंद जी महाराज ने शनिवार को कठौन पंचायत के उदयपुरा गांव में आयोजित संत्संग समारोह को संबोधित करते हुए कही़ उन्होंने कहा कि मानस जप, मानस ध्यान, दृष्टि साधन व सूरत-शब्द-योग द्वारा सर्वेश्वर की भक्ति करके अंधकार, प्रकाश व शब्द के प्राकृतिक तीनों परदों से पार जाना व सर्वेश्वर से एकता का ज्ञान प्राप्त करके मोक्ष पा लेने का मनुष्य मात्र अधिकारी है़ पूरे व सच्चे सद्गुरु को गुरु धारण करने का फल तो अपरंपार है़, लेकिन ऐसे गुरु का मिलना तो दुर्लभ है ही़ सच्चे सद्गुरु की पहचान भी अत्यंत दुर्लभ है़ ज्ञानवान, शुद्घाचारी व सूरत-शब्द के अभ्यासी पुरुष को गुरु धारण करने से ही शिष्य उस गुरु के संग से गुणों को ग्रहण कर सकता है़ उदयपुरा गांव में अवकाश प्राप्त शिक्षक दुखहरण यादव व उनकी पत्नी सीता देवी द्वारा आयोजित दो दिवसीय सत्संग कार्यक्रम के दौरान स्वामी शांतानंद जी महाराज ने श्रद्घालुओं के साथ सत्संग, प्रवचन, भजन, स्तुति, ध्यान व आरती की़ इस आयोजन से समूचा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा़ आयोजन को सफल बनाने में मुकेश यादव, गोपाल कृष्ण, जागेश्वर यादव, जानकी यादव, नारायण मंडल, जामुन पंडित, त्रिभुवन पोद्यार, मदन यादव निरक्षणा देवी, प्रीति कुमारी, बादामी देवी, अनिता देवी आदि ने अहम भूमिका निभायी़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन