पेंशनरों ने किया प्रदर्शन
बाराहाट . प्रखंड के सोनडीहा दक्षिणी पंचायत के दर्जनों पेंशन लाभुकों ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर पंचायत सचिव के खिलाफ प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे लोगों में शामिल पंचायत के जीत्तन यादव, मंगनी देवी, हरि पाठक, रूकमणी देवी, पावो देवी सहित दर्जनों पेंशनरों ने बताया की पंचायत सचिव दिनेश पासवान बीतें 24 नवंबर […]
बाराहाट . प्रखंड के सोनडीहा दक्षिणी पंचायत के दर्जनों पेंशन लाभुकों ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर पंचायत सचिव के खिलाफ प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे लोगों में शामिल पंचायत के जीत्तन यादव, मंगनी देवी, हरि पाठक, रूकमणी देवी, पावो देवी सहित दर्जनों पेंशनरों ने बताया की पंचायत सचिव दिनेश पासवान बीतें 24 नवंबर से ही उन लोगों को प्रखंड मुख्यालय बुला कर पैसे देने की बात कहते आ रहे हैं लेकिन अब तक भुगतान नहीं किया जा सका है. रोज रोज मुख्यालय आने से परेशानी बढ़ती जा रही है.गुस्साये सभी लोग बीडीओ से मिलने पहुंचे. लेकिन अधिकारी के किसी काम से बाहर रहने के कारण लोगों की उनसे मुलाकात नहीं हो सकी. इस मामले बीडीओ इरफान अकबर ने बताया की सभी पंचायत सचिव कों पूर्व में ही पेंशन राशि के भुगतान की सूचना दी जा चुकी है. किस कारण से संबंधित कर्मी द्वारा पैसा नहीं बांटा. जानकारी लेकर शीघ्र ही लाभुक पैसे का भुगतान किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










