स्वीप के तहत क्विज का आयोजन
फोटो: 3 बांका 8: क्विज में शामिल सेविका बांका . शहर के डोकानियां मार्केट स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में बुधवार को लोक शिक्षा समिति व आइसीडीएस के संयुक्त कार्यक्रम के तहत ‘स्वीप’ के तहत आंगनबाड़ी सेविका, प्रेरक, टोला सेवक का गु्रप बांट कर क्विज कराया गया. मौके पर सीडीपीओ रजनी कुमारी सहित अन्य कर्मी […]
फोटो: 3 बांका 8: क्विज में शामिल सेविका बांका . शहर के डोकानियां मार्केट स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में बुधवार को लोक शिक्षा समिति व आइसीडीएस के संयुक्त कार्यक्रम के तहत ‘स्वीप’ के तहत आंगनबाड़ी सेविका, प्रेरक, टोला सेवक का गु्रप बांट कर क्विज कराया गया. मौके पर सीडीपीओ रजनी कुमारी सहित अन्य कर्मी भी उपस्थित थी. इस क्विज में चार दल बनाये गये थे. क्विज में गंगा, गोदावरी, जमुना एवं कावेरी दल बनाया गया था. जिसमें चार पाली में ‘स्वीप’ से संबंधित 32 प्रश्न पूछे गये थे. जिसमें प्रथम स्थान पर गंगा 85 अंक के साथ प्रथम स्थान पर रही. जबकि दूसरे पायदान पर 80 अंक के साथ कावेरी रही. प्रतियोगिता का संचालन मुख्य कार्यक्रम समन्वयक विजय कुमार दास एवं सीडीपीओ रजनी कुमारी ने किया. कार्यक्रम में सहयोगी के तौर पर प्रखंड समन्वयक वीरेंद्र कुमार व महिला पर्यवेक्षिका पूनम भारती ने भरपूर योगदान दिया. मौके पर शारदा कुमारी, अंजली कुमारी, कंचन कुमारी, उषा कुमारी सहित महिला पर्यवेक्षक मौजूद थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










