कटोरिया में फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन आज
कटोरिया . थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार भारती के सौजन्य से आयोजित होने वाले फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ 4 दिसंबर गुरुवार को हाई स्कूल कटोरिया के मैदान पर होगा. एएसपी अरुण कुमार सिंह इस टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन करेंगे. इस दौरान पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे. थानाध्यक्ष ने बताया कि खेल के प्रति लोगों की […]
कटोरिया . थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार भारती के सौजन्य से आयोजित होने वाले फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ 4 दिसंबर गुरुवार को हाई स्कूल कटोरिया के मैदान पर होगा. एएसपी अरुण कुमार सिंह इस टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन करेंगे. इस दौरान पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे. थानाध्यक्ष ने बताया कि खेल के प्रति लोगों की रूचि बढ़ाने एवं युवा खिलाडि़यों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन कराया जा रहा है. जिसमें कटोरिया व चांदन प्रखंड सहित सुदूरवर्ती इलाकों के कुल सोलह टीमें भाग ले रही है. टूर्नामेंट में शामिल होने वाले सभी टीमों व खिलाडि़यों को पुरस्कृत किया जायेगा. चैंपियन टीम व रनर टीम को कप देकर सम्मानित किया जायेगा. उद्घाटन समारोह के बाद दो मैच खेला जायेगा. प्रथम मैच में सागेन सकाम स्पोर्टिंग क्लब अलकजरा का मुकाबला नारायाडीह (मथुरा मोड़) टीम से होगा. जबकि दूसरे मैच में चांदन टीम और मिहियासीमर के बीच खेल होगा. टूर्नामेंट की सारी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है. आयोजन को सफल बनाने में सौरभ सिंहा, हितेश सिंह आदि अहम भूमिका निभा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










