राजद महासचिव सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ पटना रवाना
फोटो: 3 बांका 4: पटना में शिरकत करने के लिए रवाना होते राजद कार्यकर्ता व उपस्थित महासचिव बांका . पटना के गांधी मैदान में होने वाले धरना कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बुधवार को बांका से सैकड़ों की संख्या में राजद कार्यकर्ताओं ने कूच किया. मौके पर राजद प्रदेश महासचिव स्वीटी सीमा हेम्ब्रम भी […]
फोटो: 3 बांका 4: पटना में शिरकत करने के लिए रवाना होते राजद कार्यकर्ता व उपस्थित महासचिव बांका . पटना के गांधी मैदान में होने वाले धरना कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बुधवार को बांका से सैकड़ों की संख्या में राजद कार्यकर्ताओं ने कूच किया. मौके पर राजद प्रदेश महासचिव स्वीटी सीमा हेम्ब्रम भी साथ थी. उन्होंने बताया कि यह धरना कार्यक्रम भाजपा के द्वारा लोगों को ठगने का जो महाजाल बुना जा रहा है, उसके विरोध में हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा का सौ दिन का काला धन लाने का वादा भी फुस्स साबित हो गया. इस मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा पूरे देश के लोगों को बरगला रही है. इस मौके पर राजद के अनिरुद्ध प्रसाद यादव, दिनेश यादव, अरमान, संदीप कुमार यादव, नंद किशोर यादव, भोला प्रसाद यादव, मुकेश कुमार यादव, ठाकुर प्रसाद यादव, सुरेंद्र यादव, हुलास यादव, नुनेदव यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










