ऑटो के धक्का से अधेड़ की मौत

Updated:
विज्ञापन

-चालक ऑटो लेकर हुआ फरारप्रतिनिधि, बांकाथाना क्षेत्र के पोखरिया चौक के समीप सड़क दुर्घटना में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार देर शाम चौक से वापस लौट रहे 45 वर्षीय गौड़ा निवासी नंदू दास को किसी ऑटो वाले धक्का मार कर फरार हो गया. इससे उक्त व्यक्ति का घटनास्थल पर ही […]

विज्ञापन

-चालक ऑटो लेकर हुआ फरारप्रतिनिधि, बांकाथाना क्षेत्र के पोखरिया चौक के समीप सड़क दुर्घटना में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार देर शाम चौक से वापस लौट रहे 45 वर्षीय गौड़ा निवासी नंदू दास को किसी ऑटो वाले धक्का मार कर फरार हो गया. इससे उक्त व्यक्ति का घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही एसआइ अरुण कुमार व जैनूल हक अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने मृतक के परिजन को जानकारी दी. सूचना मिलते परिजन घटनास्थल पर पहुंच कर शव की पहचान की. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद मृतक के परिजन को शव सैप दिया गया. परिजन ने थाने में आवेदन देकर अज्ञात ऑटो चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की गुहार लगायी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह ने बताया कि दिये गये आवेदन के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर ऑटो की पहचान की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन