प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
फोटो : 2 बांका 2 एवं 3 : सम्मानित करते शिक्षक एवं उपस्थित बच्चे बांका . राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित करने के लिए मंगलवार को समारोह का आयोजन किया गया. स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर प्रांगण में आयोजित समारोह में वैसे दो टीमों के भइया बहनों को सम्मानित किया गया जो […]
फोटो : 2 बांका 2 एवं 3 : सम्मानित करते शिक्षक एवं उपस्थित बच्चे बांका . राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित करने के लिए मंगलवार को समारोह का आयोजन किया गया. स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर प्रांगण में आयोजित समारोह में वैसे दो टीमों के भइया बहनों को सम्मानित किया गया जो 28 से 30 नवंबर तक भागलपुर चंपानगर स्थित गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर नरगा कोठी में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में चयनित हुई. मालूम हो कि जिले से तीन टीम का चयन किया गया. जिसमें विद्या मंदिर से दो व उच्च विद्यालय खेसर से एक टीम शामिल है. कार्यक्रम के दौरान मौसम व जलवायु विषय पर कई प्रोजेक्ट जमा हुआ. प्रत्येक टीम में ग्रुप लीडर सहित पांच छात्र छात्राएं शामिल है. विज्ञान शिक्षक चंदन कुमार चौधरी ने बताया कि ग्रुप ए से लीडर काजल कुमारी, रिंकी कुमारी, अक्षत, अभिनव, अंकित कुमार, आदित्य शुक्ला एवं ग्रुप बी से लीडर आदित्य रंजन, अंश आनंद, अमन कुमार, यशराज व प्रियांशु शामिल है. पटना में छह से आठ दिसंबर को निर्धारित राज्यस्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में दोनों टीमें भाग लेंगी. कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सिंह एवं वरीय गणित शिक्षक कृष्ण प्रकाश सिंह ने छात्रों को सम्मानित करते हुए प्रमाण पत्र वितरित किये. इस दौरान जिला विज्ञान समन्वयक दीपक कुमार, अरुण कुमार अमन, प्रो एस के पी सिन्हा, राम देव सिंह के साथ विद्या मंदिर के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने छात्रों को बधाई दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










