विद्यार्थियों ने पेश किया भविष्य का विज्ञान

Updated:
विज्ञापन

बांका : जगतपुर स्थित केंद्रीय विद्यालय में सोमवार को जूनियर 42 वां जवाहर लाल नेहरू विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इस प्रदर्शनी में विद्यालय के सीनियर सेक्शन के छात्र-छात्राओं ने शिरकत किया. मौके पर केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य सीवी कुमार ने बताया कि विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मॉडल भविष्य के विज्ञान को दरशा […]

विज्ञापन

बांका : जगतपुर स्थित केंद्रीय विद्यालय में सोमवार को जूनियर 42 वां जवाहर लाल नेहरू विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इस प्रदर्शनी में विद्यालय के सीनियर सेक्शन के छात्र-छात्राओं ने शिरकत किया. मौके पर केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य सीवी कुमार ने बताया कि विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मॉडल भविष्य के विज्ञान को दरशा रहा है.

विज्ञान प्रदर्शनी में देश में बढ़ रहे यातायात के दवाब को कम करने के लिए बेहतरीन नुस्खे सुझाये. साथ ही गाडि़यों की बढ़ती रफ्तार को भी कम करने व उसे सुचारु रूप से सही दिशा में चलाने के गुर बताये. प्रदर्शनी में ऊर्जा पर आधारित मॉडल भी पेश किया गया था. जिससे भविष्य में बचाने पर बल दिया गया है.

इस प्रदर्शनी में छात्र अमन कुमार, हिंमाशु, सोनू कुमार, आलोक कुमार, विशाल कुमार, गणेश कुमार, विपुल व अमित ने अपने मॉडल को पेश किया और भविष्य के विज्ञान से अवगत कराया. इस मौके पर स्कूल के शिक्षक विनीता सिंह, सुमित कुमार व शारीरिक शिक्षक चंद्र प्रकाश गुप्ता ने अहम योगदान दिया

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन