एनएसएस के कार्यकर्ताओं ने एड्स से बचने की दी जानकारी
फोटो: 1 बांका 6: एनएसएस के कार्यकर्ता लोगों को एडस के प्रति जागरूक करते हुए बांका . पीबीएस कॉलेज में चल रहे राष्ट्रीय युवा सेवा योजना कार्यक्रम के तहत, सोमवार को लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया गया. एनएसएस के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पोस्टर बैनर आदि लेकर मार्च किया. और लोगों को एड्स के […]
फोटो: 1 बांका 6: एनएसएस के कार्यकर्ता लोगों को एडस के प्रति जागरूक करते हुए बांका . पीबीएस कॉलेज में चल रहे राष्ट्रीय युवा सेवा योजना कार्यक्रम के तहत, सोमवार को लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया गया. एनएसएस के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पोस्टर बैनर आदि लेकर मार्च किया. और लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया गया. एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश कुमार मिश्र ने जुलूस का नेतृत्व करते हुए कहा कि एड्स के जनलेवा बीमारी से इससे लोगों को बचने की जरूरत है. इस शिविर में कॉलेज की छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. और एक -एक लोगों को बीमारी से बचने के लोगों को जागरूक किया. जुलूस के बाद महाविद्यालय प्रशाल में एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया. जहां विस्तारपूर्वक एड्स से बचाव की जानकारी छात्र-छात्राओं को दी गयी. इस मौके पर कार्यक्रम में अनुप कुमार, भोले शंकर, रोहित कुमार, पूजा मिश्रा, कादंबरी झा, शिम्पी मिश्रा, रॉबिन कुमार, समरेश कुमार सहित अन्य छात्र-छात्रा मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










