चाइल्ड केयर योजना की शुरुआत
जयपुर . ओपी क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य नावाडीह गांव में विलिवियर्स चर्च जसीडीह डयसीस लारा चाइल्ड केयर योजना की शुरुआत की गई. इसका उदघाटन स्थानीय विधायक सोने लाल हेम्ब्रम ने किया. उदघाटन के मौके पर फादर अरुजित दास गुप्ता ने बताया कि इय योजना के तहत गांव के एक सौ गरीब बच्चों को भोजन कपड़ा […]
जयपुर . ओपी क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य नावाडीह गांव में विलिवियर्स चर्च जसीडीह डयसीस लारा चाइल्ड केयर योजना की शुरुआत की गई. इसका उदघाटन स्थानीय विधायक सोने लाल हेम्ब्रम ने किया. उदघाटन के मौके पर फादर अरुजित दास गुप्ता ने बताया कि इय योजना के तहत गांव के एक सौ गरीब बच्चों को भोजन कपड़ा के साथ पढ़ने लिखने की सारी सामग्री उपलब्ध कराई जायेगी. ब्राईड ओफ होप नामक इस प्रोजेक्ट का उदघाटन करते हुए विधायक ने कहा कि शिक्षा एक अनमोल रत्न है. शिक्षा के बीना सभी संसाधन बेकार नजर आते है. आदिवासी बच्चों के लिए किये गए इस पहल को उन्होंने मील का पत्थर बताया. प्रोजेक्ट इंचार्ज रविंद्र कुमार ने बताया कि इस प्रकार के झारखंड में कुल आठ प्रोजेक्ट चल रहे है. वहीं फादर एदास गुप्ता ने गांव के लोगों को सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि बच्चों की पढ़ायी अभी किराये के मकान में शुरू किया जायेगा बाद में अपनी व्यवस्था की जायेगी. उदघाटन के मौके पर मुखिया गीता हांसदा, हरेंद्र शर्मा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










