स्थानांतरण के बाद डॉक्टर ने नहीं दिया है योगदान

Updated:
विज्ञापन

फुल्लीडुमर . प्रखंड क्षेत्र के खेसर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डा के नहीं रहने से यहां के मरीजों को परेशानी हो रही है. जानकारी हो कि डॉ शैलजानंद झा बेलहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीन पदस्थापित थे. जिसका स्थानांतरण 5 नवंबर 2014 को खेसर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया है, लेकिन आज […]

विज्ञापन

फुल्लीडुमर . प्रखंड क्षेत्र के खेसर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डा के नहीं रहने से यहां के मरीजों को परेशानी हो रही है. जानकारी हो कि डॉ शैलजानंद झा बेलहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीन पदस्थापित थे. जिसका स्थानांतरण 5 नवंबर 2014 को खेसर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया है, लेकिन आज तक फुल्लीडुमर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी के समक्ष अपना योगदान नहीं किये है. इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा विरेंद्र यादव ने बताया कि अगर डा शैलजानंद झा शीघ्र योगदान नहीं करते है तो जनहित को देखते हुए इनके बारे में सिविल सर्जन को सूचना करना पड़ेगा. वहीं ग्रामीण अशोक प्रसाद भगत, वासुकी प्रसाद भगत, पंकज भगत, राम लगन भगत, जोगेंद्र प्रसाद सिंह, विनोद प्रसाद सिंह का कहना है कि दूरभाग्य है कि खेसर स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर का पदस्थापन नहीं हुआ है. हड़ताल में जाने का नहीं दिया है आवेदनफुल्लीडुमर . प्रखंड में चल रहे हमार गांव हमारी योजना का कार्य पंचायत रोजगार सेवक के अभाव में बाधित हो रहा है. बीडीओ दुनियालाल यादव ने बताया कि प्रखंड में पदस्थापित सभी पंचायत के पीआरएस द्वारा हड़ताल पर जाने के लिए कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. कर्मी नहीं रहने से सरकारी कार्य का निष्पादन करने में कठिनाई हो रही है. बीडीओ ने यह भी बताया कि बिना सूचना का अगर कर्मचारी गायब रहेंगे तो सीधे वरीय पदाधिकारी के अलावे सरकार को लिखा जायेगा. इस संबंध में प्रखंड प्रोग्राम पदाधिकारी ने भी इस बात की पुष्टि की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन