ePaper

शिविर के आखिरी दिन 197 रैयतों ने दिये आवेदन

Updated at : 20 Sep 2025 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
शिविर के आखिरी दिन 197 रैयतों ने दिये आवेदन

राजस्व महाअभियान के तहत शनिवार को लौढ़िया खुर्द पंचायत के दुबराजपुर में विशेष शिविर का आयोजन किया गया

विज्ञापन

पंजवारा. राजस्व महाअभियान के तहत शनिवार को लौढ़िया खुर्द पंचायत के दुबराजपुर में विशेष शिविर का आयोजन किया गया. शिविर अभियान का आखिरी दिन था. शिविर की अगुवाई राजस्व कर्मी पंकज कुमार ने की. सुबह से ही ग्रामीणों की भीड़ स्थल पर जुटी रही. लोग जमीन से जुड़े अपने आवेदन और कागजात लेकर पहुंचे और कर्मियों को सौंपते रहे. इस दौरान कुल 197 रैयतों ने आवेदन जमा किए. इनमें नामांतरण, दाखिल-खारिज, खाता सुधार, नापी और बंटवारे से जुड़े मामले प्रमुख रहे. ग्रामीणों ने कहा कि इस अभियान से उन्हें प्रखंड या जिला मुख्यालय का चक्कर लगाने से मुक्ति मिली है. शिविर में मौजूद कर्मियों ने रैयतों को भरोसा दिलाया कि सभी आवेदनों का निष्पादन तय समय सीमा में और पारदर्शी ढंग से किया जायेगा. राजस्व कर्मी त्रिपुरारी कुमार सहित अन्य कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOURAV KASHYAP

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन