अक्षर आंचल मेला में अधिकारियों ने स्वच्छ भारत पर दिया जोर
फोटो : 19 बांका 19 : उद्घाटन करते लोग बाराहाट . प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बढ़ौना में बुधवार को अक्षर आंचल मेला का आयोजन किया गया. मेला की शुरुआत जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रखंड प्रमुख राजेश यादव,बीडीओ इरफान अकबर, पंचायत के मुखिया वैद्यनाथ दास ने संयुक्त रुप से द्वीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम में शामिल […]
फोटो : 19 बांका 19 : उद्घाटन करते लोग बाराहाट . प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बढ़ौना में बुधवार को अक्षर आंचल मेला का आयोजन किया गया. मेला की शुरुआत जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रखंड प्रमुख राजेश यादव,बीडीओ इरफान अकबर, पंचायत के मुखिया वैद्यनाथ दास ने संयुक्त रुप से द्वीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम में शामिल अतिथि प्रमुख राजेश यादव ने अपने संबोधन के दौरान खासकर शिक्षकों से दबे कुचले लोगों और समाज में शिक्षा का अलख जगाने की अपील की. जबकि बीडीओ इरफान अकबर ने कहा शिक्षा ही वो हथियार है जिसके बल पर समाज में फैली बुराइयों को खत्म किया जा सकता है. आयोजित मेला के दौरान नवसाक्षरों के बीच गणित दौड़, रंगोली आदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. विजेता नवसाक्षरों के बीच पुरस्कारों का वितरण किया गया. मौके पर सीआरसीसी उमाकांम कुमार, प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










