छात्र-छात्राओं ने मनाया कौमी एकता दिवस

Updated:
विज्ञापन

फोटो: 19 बांका 13: कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्रा व अतिथि बांका . शहर के पुलिस लाइन स्थित एमयूसीसी कंप्यूटर संस्थान में कौमी एकता दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत समन्वयक, युवा कार्य खेल कला एवं संस्कृति भागलपुर के प्रमंडल के रामकिशोर सिंह एवं संस्था के निदेशक राजिक राज ने किया. कार्यक्रम में सर्वप्रथम पूर्व प्रधानमंत्री […]

विज्ञापन

फोटो: 19 बांका 13: कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्रा व अतिथि बांका . शहर के पुलिस लाइन स्थित एमयूसीसी कंप्यूटर संस्थान में कौमी एकता दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत समन्वयक, युवा कार्य खेल कला एवं संस्कृति भागलपुर के प्रमंडल के रामकिशोर सिंह एवं संस्था के निदेशक राजिक राज ने किया. कार्यक्रम में सर्वप्रथम पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के तसवीर पर माल्यार्पण किया. वहीं कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये. मौके पर श्री सिंह ने कहा कि सांस में अगर मिलने की कामना हो तो समझो कौमी एकता है. वहीं निदेशक राजिक राज ने भी कार्यक्रम में कौमी एकता व पूर्व प्रधानमंत्री स्व: इंदिरा गांधी के जीवनी पर प्रकाश डाला. वहीं इस मौके पर हिंदी पखवाड़ा के विजेताओं को पुरस्कार दिया गया. जिसमें प्रथम स्थान पर नाजिश कौशर, द्वितीय स्थान पर साक्षी कुमारी व तृतीय स्थान पर लालपरी मनोहर रहीं. इस मौके पर सीएसटी के शिक्षक सोनू सिंह, अनुज कुमार सहित दर्जनों छात्र-छात्रा उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन