कराटे संघ ने किया श्राद्धकर्म

Updated:
विज्ञापन

फोटो: 18 बांका 18: श्राद्ध कर्म करते कराटे संघ के सदस्य बांका . जिला कराटे संघ के सदस्यों ने मंगलवार को अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत शिक्षा विभाग का श्राद्धकर्म किया. श्राद्धकर्म पंडित मनमोहन ठाकुर के द्वारा कराया गया. इस मौके पर कराटे संघ के सदस्यों ने शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों का श्राद्ध […]

विज्ञापन

फोटो: 18 बांका 18: श्राद्ध कर्म करते कराटे संघ के सदस्य बांका . जिला कराटे संघ के सदस्यों ने मंगलवार को अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत शिक्षा विभाग का श्राद्धकर्म किया. श्राद्धकर्म पंडित मनमोहन ठाकुर के द्वारा कराया गया. इस मौके पर कराटे संघ के सदस्यों ने शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों का श्राद्ध करते हुए, उन्हें नरक की प्राप्ति के लिए इश्वर से प्रार्थना की. श्राद्ध कर्म के पश्चात आज तारा मंदिर परिसर में कंगली भोज का आयोजन किया जायेगा. कराटे संघ के सदस्यों ने बताया कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा. साथ ही सभी सदस्यों ने बताया कि जरूरत पड़ने पर बांका बंद, चक्का जाम व समाहरणालय गेट पर धरना प्रदर्शन भी किया जायेगा. इस श्राद्ध कर्म में सामाजिक नेता सूर्यदेव सिंह, भाजपा कला संस्कृति मंच के जिलाध्यक्ष रवि रंजन तोमर, जिला कराटे संघ के अध्यक्ष नीलेश कुमार, उपाध्यक्ष श्याम कुमार, विभिषण कुमार पंजियारा, रोहित कुमार, मोनू कुमार सिंह, शत्रुघन कुमार, रॉकी कुमार, विवेक कुमार, सुमन कुमार सहित कराटे संघ के दर्जनों सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन