घर घुस कर महिला से छेड़छाड़

Updated:
विज्ञापन

बांका . घर में अकेली महिला देख कर दिनदहाड़े एक युवक ने महिला के साथ छोड़छाड़ की. महिला थाना में दिये गये आवेदन के अनुसार सुईया बाजार रहने वाली महिला जो अपने घर अकेली थी. इसी बीच बगल के युवक ललन गुप्ता घर में घुस गया और छेड़छाड़ करने लगा. किसी तरह युवक से बच […]

विज्ञापन

बांका . घर में अकेली महिला देख कर दिनदहाड़े एक युवक ने महिला के साथ छोड़छाड़ की. महिला थाना में दिये गये आवेदन के अनुसार सुईया बाजार रहने वाली महिला जो अपने घर अकेली थी. इसी बीच बगल के युवक ललन गुप्ता घर में घुस गया और छेड़छाड़ करने लगा. किसी तरह युवक से बच कर भागती महिला ने स्थानीय लोगों को सूचना दी. जिसके बाद महिला उक्त युवक के घर पर पहुंच कर घटना के बारे में युवक के माता-पिता राधे दास व सीता देवी को कहने के लिए पहुंची थी. इसी बात पर विरोध करते हुए युवक के माता-पिता ने महिला के साथ मारपीट की. इसके बाद पीडि़त महिला द्वारा महिला थाना पहुंच कर मामला दर्ज कराया गया. इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष चंदना कुमारी ने बताया कि दिये गये आवेदन के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन