घरेलु विवाद को लेकर महिला ने खाया जहर, मौत
बौंसी . थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव की महिला पुतुल देवी ने जहर खाकर सोमवार को जान दे दी. पुतुल के पति अजय यादव ने बताया कि रात में उसकी पत्नी ने गुस्से में जहर खा लिया. जिसे इलाज के लिए अस्पताल लाये. जहां चिकित्सक लारा महिला का उपचार प्रारंभ कर दिया गया. महिला की […]
बौंसी . थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव की महिला पुतुल देवी ने जहर खाकर सोमवार को जान दे दी. पुतुल के पति अजय यादव ने बताया कि रात में उसकी पत्नी ने गुस्से में जहर खा लिया. जिसे इलाज के लिए अस्पताल लाये. जहां चिकित्सक लारा महिला का उपचार प्रारंभ कर दिया गया. महिला की चिंताजनक हालत को देखते हुए उसे भागलपुर रेफर कर दिया. लेकिन, देर शाम तक परिजनों द्वारा भागलपुर नहीं ले जाने की वजह से महिला ने दम तोड़ दिया. अस्पताल मंे पुतुल की मां उर्मिला देवी, बहन उमा देवी, भाई भोली यादव आदि अस्पताल में मौजूद थे. जमीन विवाद को लेकर मारपीट बौंसी . थाना क्षेत्र के रोतावरण गांव में जमीन विवाद को लेकर सोमवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है. इस संबंध में उत्क्रमित मध्य विद्यालय खिजुरमुरिया के शिक्षक अशोक यादव ने बताया कि उनके चाचा शशि भूषण यादव सहित अन्य ने मेरे पिता देवनारायण यादव के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया है. जिसका इलाज रेफरल अस्पताल में किया जा रहा है. उसके भाई निरंजन यादव का दो भर के सोने का चेन और नगद 35 सौ छिन लिया है. शिक्षक ने थाने मे प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है.एमडीएम का समान चोरी बौंसी : प्राथमिक विद्यालय वंशीपुर में मध्याह्न भोजन योजना के रखे हुए वर्तन रविवार की रात चोरी हो गयी. इस बाबत प्रधानाध्यापिका मेमुना खातून ने थाना में आवेदन देकर कारवाई की मांग की है. चोरी गये वर्तन का मूल्य करीब 12 हजार रुपये बताया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










